Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   999 daughters in the division will receive scooters, making their commute to college easier.

Basti News: मंडल की 999 बेटियों को मिलेगी स्कूटी, कॉलेज का सफर होगा आसान

Sun, 22 Nov 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
999 daughters in the division will receive scooters, making their commute to college easier.
बस्ती। उच्च शिक्षा का सपना लेकर घर से कॉलेज तक का लंबा सफर तय करने वाली मंडल की 999 मेधावी बेटियों के लिए अच्छी खबर है। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत उन्हें जल्द लाभान्वित किया जाएगा। इससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में आसानी के साथ समय की बचत से उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। शासन की ओर से मंडल के लिए 999 मेधावी बेटियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय कर चयन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर छात्राओं का डाटा और मेधा सूची तैयार की गई है। योजना में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली टॉपर छात्राओं को पहली वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित परिवारों की मेधावी बेटियों को भी चयन में प्राथमिकता मिलेगी। मंडल में संचालित राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की पात्र छात्राओं को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर स्थानीय स्तर पर गठित जांच समिति आवेदनों का दोबारा सत्यापन कर रही है। इसमें छात्राओं के आधार, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र छात्राओं की सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद वेंडर के माध्यम से स्कूटी की आपूर्ति होगी और स्थानीय स्तर पर छात्राओं को उनका वितरण किया जाएगा। बताया गया कि योजना का उद्देश्य मेधावी बेटियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उच्च शिक्षा तक उनकी पहुंच आसान करना है। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से कॉलेज आने वाली छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

कोट : डीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। समिति की ओर से पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों और छात्राओं के अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद पात्र छात्राओं की सूची पोर्टल पर अपलोड कर वेंडर को भेजी जाएगी। मंडल में कुल 999 मेधावी बेटियों को योजना के तहत स्कूटी दी जानी है। वितरण की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। -सार्थक अग्रवाल, सीडीओ व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed