फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees delighted with the grand Chhath celebrations in Bankati area

Basti News: बनकटी क्षेत्र में विहंगम छठ की छटा से श्रद्धालु हर्षित

Tue, 28 Oct 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees delighted with the grand Chhath celebrations in Bankati area
नगर पंचायत क्षेत्र के बैदौला मे पूजा करती व्रती महिलाएं फोटो स्रोत-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। आस्था के महापर्व छठ मइया की पूजा और भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को बनकटी क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों व पोखरों पर एकत्र होकर अर्घ्य दिया। छठ पूजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र मथौली जलाशय पर आरती में शामिल हुए।
सोमवार को बनकटी नगर पंचायत के चंद्रनगर, गांधीनगर, आंबेडकरनगर, कृष्णानगर व शंकरनगर वार्डों के छठ घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। जहां व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा छठ पर्व आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

मथौली छठघाट पर बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा छठघाट पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने भी सेल्फी लेकर सेल्फी प्वाइंट व आयोजन की खूब सराहना की। मथौली घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने क्षेत्र के बनकटी, सजहरा, देईसांड़, जोगियां, कोइलपुरवा, टिकवाजोत, धुसनाखोर, बसौढ़ी, दतुआखोर व फैलवा सहित दर्जनों गांव से गाजे बाजे के साथ आई सैकड़ो व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, विवेकानंद शुक्ल, जिपं सदस्य सुरेंद्र तिवारी, रविचन्द्र पाण्डेय, बीना पाल, डॉ. अरुणा पाल, राधेश्याम पाण्डेय, अतुल पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed