फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotee dies by drowning in pond of Tameshwarnath temple

तामेश्वरनाथ मंदिर के तालाब में डूबने से श्रद्धालु की मौत

Sun, 11 Apr 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Devotee dies by drowning in pond of Tameshwarnath temple
तामेश्वरनाथ मंदिर के तालाब में डूबने से श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। संतकबीरनगर जिले के तामेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाते समय लालगंज थानाक्षेत्र के अनुपाखोर गांव निवासी शिवबहादुर (50) पानी में डूब गए। साथ गए लोगों ने काफी प्रयास से उन्हें बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले जाने पर शिवबहादुर को मृत घोषित कर दिया गया।
इस हादसे की जानकारी गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया। रविवार को लालगंज थानाक्षेत्र के कुढवा गांव निवासी मायाराम चौधरी के घर के सामने बने शिव मंदिर में प्रतिमा की स्थापना कराई जा रही थी। प्रतिमा के साथ दिन के करीब ग्यारह बजे आसपास गांवों के कई लोग गाजे-बाजे और ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर संतकबीरनगर जिले के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर प्रतिमा का मिलन कर पूजन कराने गए थे।
विज्ञापन

उससे पूर्व मंदिर के समीप स्थित तालाब में सभी लोग स्नान कर रहे थे। उसी दौरान शिवबहादुर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और उन्हें पानी में तलाश करने लगे। करीब एक घंटे बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed