{"_id":"655e5ae08cc8621d3b00a734","slug":"development-works-in-the-presence-of-police-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7367-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की हुई जांच
Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
17 नवंबर को जांच के दौरान विवाद होने पर लौट गए थे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोटवा। बहादुरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगहरा में बुधवार को जांच टीम पुलिस लेकर पहुंची। शिकायत के अनुसार जांच टीम ने ग्राम पंचायत में मिट्टी पटाई, नाला खोदाई, सचिवालय निर्माण आदि की जांच की।
शिकायतकर्ता धर्मेंद्र चौधरी ने पंचायत में कराए गए 14 कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की थी। इससे पहले जांच टीम 17 नवंबर को ग्राम पंचायत पहुंची थी, लेकिन जांच शुरू होते ही विवाद हो गया था। इस मामले में नगर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया था।
बुधवार को जांच अधिकारी एआर कोआपरेटिव आशीष श्रीवास्तव और पीडब्ल्यूडी केे अभियंता विमलेश सिंह मय पुलिस टीम पहुंचे। एआर कोआपरेटिव ने बताया कि शिकायत के अनुसार सभी बिंदुओं की जांच की गई है। रिपोर्ट सीडीओ को दी जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, शेषनाथ यादव, दीपक सिंह, अरविंद कुमार, अनुनय सोमवंशी, उमा, पूजा आदि मौजूद रहीं।