फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Details of the cervix in a man's ultrasound report

Basti News: पुरुष के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भाशय का विवरण

Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Details of the cervix in a man's ultrasound report
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह स्थित एक नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट गलत देने का मामला सामने आया है। मरीज के अनुसार, वह अस्पताल में पेट में दर्द की शिकायत पर जांच के लिए गया था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड कराए, मगर जब रिपोर्ट दी गई तो उसमें पुरुष के जगह महिला संबंधित रोग दर्शाया गया। यह देख मरीज आश्चर्य में पड़ गया। चिकित्सक से शिकायत की गई तो वह दोषी कर्मी को दंडस्वरूप सैलरी में कटौती कर दी।
विज्ञापन

बताया गया कि यहां अक्सर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत दी जा रही है। जो रिपोर्ट दी गई है उसमें किसी न तो किसी चिकित्सक के हस्ताक्षर थे और न ही मोहर। रिपोर्ट में मरीज का लिंग तक गलत था। बताया कि जब मरीज ने विरोध किया, तो अस्पताल के डॉक्टरों ने अभद्रता किए। मारने-पीटने तक की धमकी दिए। वहीं, चिकित्सक ने बताया कि रिपोर्ट जिस कर्मी ने बनाई थी, उसकी सैलरी काट दी गई है। मरीजों ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत देकर पीसीपीएनडीटी नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इस पर जांच कर कड़ी कार्रवाई हो। वहीं, इससे पहले जिला अस्पताल कैली रोड स्थित बिना अल्ट्रासाउंड के जांच रिपोर्ट दी गई थी। इस पर मरीज ने शिकायत दर्ज कराई थी तो हड़कंप मच गया था। जांच हुई तो चिकित्सक ने इसे चूक माना। वहीं विभाग बिना कोई कार्रवाई किए चिकित्सक को अभयदान दे दिया। इस पर भी लोग सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


गलत रिपोर्ट दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर, भी नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी से जांच कराकर रिपोर्ट ली जाएगी। चिकित्सक कौन है, रिपोर्ट कौन बनाया ये सब देखा जाएगा। दोषी मिले कर्मी व डॉक्टर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed