{"_id":"607727b78ebc3e5902117649","slug":"destruction-caused-by-fire-in-the-township-again-basti-news-gkp3920158125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में फिर आग से कई जगह मची तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में फिर आग से कई जगह मची तबाही
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोयर चौबे के सीवान मे ट्रैक्टर से गेहूँ के फसल की मढाई करते समय लगी।
- फोटो : BASTI
बस्ती में फिर आग से कई जगह मची तबाही
बस्ती। जिले में बुधवार को भी कुछ जगहों पर आग से तबाही मची। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव में अज्ञात कारणों से दोपहर में आग लग गई। फूस के कई घर राख में तब्दील हो गए।
तेज हवा के कारण आग की लपटों ने गांव के संतराम, तिलक राम, सपना के फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया। सपना देवी का दस हजार रुपये नकद जल गए। दो भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गईं। घरों में रखे कपड़े, बिस्तर व अन्य सामान जल गए। बगल में तिलकराम का 10 क्विंटल गेहूं सहित कई सामान जल गया। भैंस झुलस गई। संतराम के भी 10 हजार रुपये नकद, राशन, कपड़े जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया।
पशु चिकित्सक आरपी चौधरी ने पहुंचकर झुलसे मवेशियों का इलाज शुरू कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने आपदा में बचाव के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी। हिंदू युवा वाहिनी के दुर्गेश भारतवंशी तथा राम प्रकाश चौधरी ने पीड़ितों को प्रशासन से मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के महूघाट-गौहनिया मार्ग पर मंगलवार की देर रात इलेक्ट्रिक और हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में 27 हजार रुपये नकदी सहित दुकान में रखा काफी सामान जल गया। हर्रैया थाना क्षेत्र के बरहटा गांव निवासी सुनील वर्मा की महूघाट-गौहनिया मार्ग पर इलेक्ट्रिक और हार्डवेयर की दुकान है।
मंगलवार की शाम को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर से निकल रहे धुंए और लपटों को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बुधवार को बिजली का बिल जमा करने के लिए दुकान में रखे 27 हजार रुपये नकद जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।