{"_id":"65622b865dec00168e0fd8f7","slug":"despite-the-campaign-attendance-of-children-is-not-increasing-in-council-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1004-7502-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अभियान के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नहीं बढ़ रही बच्चों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अभियान के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नहीं बढ़ रही बच्चों की उपस्थिति
Sat, 25 Nov 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
बनकटी। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार तमाम निरीक्षण व मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू कर रही है। लेकिन इसका असर अभी तक परिषदीय विद्यालयों में देखने को नहीं मिल रहा है। परिषदीय विद्यालयों की स्थिति देखने के लिए हमने शनिवार को पड़ताल किया। छात्रों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग अभियान चला रहा है। लेकिन दशा में सुधार होता नहीं दिखा रहा है।
दोपहर करीब 12 बजे प्राथमिक विद्यालय दुबौली खुर्द में तैनात चार शिक्षकों के सापेक्ष महज दो ही मौजूद मिले। उपस्थिति पंजिका में 32 विद्यार्थी पंजीकृत मिले लेकिन मौके पर महज तीन ही उपस्थित पाए गए। मौके पर सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार मौर्य, शिक्षामित्र पूनम सिंह, दो रसोईया व तीन छात्र उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक वीरेंद्र ने बतया कि प्रधानाध्यापक उम्मेरोमा अवकाश पर हैं और सहायक अध्यापक दीपचंद्र बीआरसी पर टेबलेट लेने गए हैं। करीब 12:30 बजे हम प्राथमिक विद्यालय दुबौली कला पहुंचे, जहां सहायक अध्यापक विपुल श्रीवास्तव, अंशु कसौधन व शिक्षामित्र कमलावती, फूलचंद सहित चार शिक्षकों की तैनाती है। 65 नामांकन के सापेक्ष महज 41 विद्यार्थी उपस्थित मिले।
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण पर क्षेत्र में हूं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर शासन से जोर दिया जा रहा है। लगातार बच्चों की उपस्थिति में गिरावट मिलने पर संबंंधित शिक्षक व प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अरुण कुमार यादव, बीईओ, बनकटी