{"_id":"57d6ed634f1c1b2d46d478e1","slug":"desperate-supporter-of-raj-kishore-s-dismissal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकिशोर की बर्खास्तगी से समर्थक मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकिशोर की बर्खास्तगी से समर्थक मायूस
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हरैया मे मंत्री की बर्खास्तगी की खबर सुनके पुहंची महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की खबर क्षेत्र में फैलते ही समर्थकों में मायूसी छा गई। हर कोई एक दूसरे से मोबाइल पर खबर की पुष्टि करने में लगा रहा। कई महिला समर्थक तो फूट-फूट कर रोने लगीं।
दोपहर करीब बारह बजे खबर आई कि क्षेत्रीय विधायक राज किशोर सिंह को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। इसके बाद मंत्री के करीबियों के मोबाइल फोन की घंटी लगातार घनघनाने लगी। हर कोई खबर की सत्यता जानना चाहता था। आधे घंटे में जब मंत्रिमंडल से हटाए जाने की पुष्टि हो गई तो समर्थक मायूस हो गए। कई लोगों ने क्षेत्र में राजकिशोर सिंह के कराए गए कार्य व जनता के बीच उपलब्धता की चर्चा करते हुए सीएम के फैसले पर सवाल भी उठाए। जलकल परिसर मे एकत्रित राम सूरत यादव, राजेश यादव सभासद विनय सिंह फैयाज अहमद, राजेश पांडेय, मनोज सिंह, प्रधान राजकुमार बर्मा, लल्लन बर्मा, राम धनी यादव, अमरिका चौधरी, संतोष सिंह, कैलाश यादव, पवन सिंह, रिंकू सिंह, शैलेंद्र सिंह, मन्नी सहित सैकड़ों समर्थकों ने अखिलेश यादव के निर्णय पर आश्चर्य जताते हुए तत्काल निर्णय बदलने की मांग की। महिला समर्थक लखपता व किरन तो फूट-फूट कर रोने लगीं।