{"_id":"67059ded5f7b642c96095047","slug":"deputy-of-state-womens-commission-reached-womens-hospital-basti-news-c-207-1-bst1001-125321-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय एवं वन स्टाफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने के प्रति अधिकारियों को सचेत भी किया।
उन्होंने वन स्टाफ सेंटर के रसोईघर, आश्रय गृह तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। कहा कि यहां के साइकोलॉजिस्ट यह सुनिश्चित करें कि मरीजों की काउंसिलिंग अच्छे से की जाए। उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अलावा सिलाई, कढ़ाई में रुचि रखने वाली महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिलाया जाए। महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित स्टाफ नर्सों को निर्देशित किया कि नवजात के माता-पिता व अभिभावक को शिशुओं की देखभाल करने के लिए जागरूक किया जाए।
नवजात को अनावश्यक खुले में लेकर अभिभावक न जाए। उन्होंने अभिलेखों का भी अवलोकन किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज- 05 के तहत महिला अस्पताल के प्रशिक्षण में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बालिकाओं एवं महिलाओं की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड व सामान्य स्पांसरशिप योजना, पति के मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे, सीएमएस डॉ. एके वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, डाॅ. शालिनी सिंह, पीआरओ वंदना गुप्ता आदि मौजूद रहे।