फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Department strict on vehicles without high security number

बस्ती: बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर वाले वाहनों पर विभाग सख्त, कार्रवाई की तैयारी

Tue, 14 Feb 2023 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Tue, 14 Feb 2023 03:59 PM IST
सार

एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने कहा कि हाई सिक्यूरिटी नंबर के प्रति शासन गंभीर है। विभाग अभी ऐसे वाहन स्वामियों को चेतावनी दे रहा है। जांच पड़ताल में यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं तो उन पर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, पंजीयन भी निलंबित किया जाएगा। कहा कि अब सभी वाहनों पर नंबर को जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Department strict on vehicles without high security number
बिना हाई सुरक्षा नंबर प्लेट की गाड़ी ।

विस्तार

यदि आपके वाहन पर हाई सिक्यूरिटी नंबर नहीं है तो तत्काल इसे लगवा लें। शासन के निर्देश के बाद अब संभागीय परिवहन विभाग इसे लेकर सख्त हो गया है। नंबर लगवाने के लिए चेतावनी जारी कर रहा है। अफसरों का कहना है कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पकड़े जाने पर बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर के वाहनों को भारी भरकम जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा।

विज्ञापन


वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी नंबर को लेकर आरटीओ ने सक्रियता बढ़ा दी है। शासन इसे लेकर हर दिन कोई न कोई आदेश निर्देश जारी कर रहा है। जिले में करीब 4 लाख दो पहिया, करीब पचास हजार निजी व व्यावसायिक चार पहिया व 10 हजार ऑटो संचालित हो रहे हैं। इनमें से व्यावसायिक वाहनों में 90 फीसदी पर हाई सिक्यूरिटी नंबर लग चुके हैं, जबकि निजी वाहनों में अब तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत ही है।
विज्ञापन


50 फीसदी बाइक के नंबर भी हाई सिक्यूरिटी हो चुके हैं, जबकि ऑटो रिक्शा पर मात्र 30 फीसदी पर ही सुरक्षित नंबर प्लेट लगे हैं। बिना हाई सिक्यूरिटी नंबर वाले वाहनों का आरटीओ से कोई कार्य नहीं हो सकेगा। यहां तक कि यदि ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाना है तो परीक्षा अलग है। सबसे पहले उस वाहन का नंबर प्लेट जांचा जाएगा, जिसका नंबर ऑनलाइन आवेदन में शो करेगा, ऐसे वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बिना नंबर वाले वाहन स्वामियों को यह होगा नुकसान

  • जिन वाहनों पर शासन के निर्देशों के बाद सुरक्षित नंबर प्लेट नहीं लग सके हैं, पंजीयन निलंबित हो सकता है।
  • व्यावसायिक वाहनों का रोड परमिट नहीं बनेगा।
  • वाहन स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा।
  • ऐसे वाहनों का स्वास्थ्य व पर्यावरण प्रमाणपत्र भी नहीं बन सकेगा।

बोले एआरटीओ प्रवर्तन
एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने कहा कि हाई सिक्यूरिटी नंबर के प्रति शासन गंभीर है। विभाग अभी ऐसे वाहन स्वामियों को चेतावनी दे रहा है। जांच पड़ताल में यदि ऐसे वाहन पकड़े जाते हैं तो उन पर भारी भरकम जुर्माना तो लगेगा ही, पंजीयन भी निलंबित किया जाएगा। कहा कि अब सभी वाहनों पर नंबर को जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed