{"_id":"660da6380c26930931094cd7","slug":"deoria-youth-injured-after-falling-from-train-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114217-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देवरिया का युवक ट्रेन से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देवरिया का युवक ट्रेन से गिरकर घायल
Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच एफसीआई गोदाम के सामने बुधवार सुबह एक युवक ट्रेन से गिर गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गौर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने एफसीआई गोदाम है। बुधवार सुबह ट्रेन से एक युवक अचानक गिर गया। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोट लग गई। चौकी प्रभारी टिनिच सचिन्द्र मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसके स्वजनों से बात हुई तो उसकी पहचान 22 वर्षीय आलोक पुत्र छोटू ग्राम तिघरा जिला देवरिया के रूप में हुई। स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। संवाद