फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deoria News: A young man returning with ration was attacked with a fighter and injured.

Basti News: राशन लेकर लौट रहे युवक पर फाइटर से प्रहार कर किया घायल

Sat, 14 Sep 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: A young man returning with ration was attacked with a fighter and injured.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरया गांव में कोटे की दुकान से राशन लेकर घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने फाइटर और लोहे के कड़े से वार कर दिया। जिससे युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को अस्पताल भिजवाया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। घायल युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरया गांव निवासी रामानंद यादव नारायनपुर गांव में शनिवार की सुबह सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेने गया था। इसी बीच गांव का समीर कुशवाहा भी राशन लेने पहुंचा था। राशन लेने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। फिर दोनों राशन लेकर घर के लिए चल दिए। आरोप है कि समीर अपने दोस्तों को सूचना देकर गांव के पुलिया के पास बुला लिया था। सभी पुलिया के पास छिपे हुए थे। जैसे रामानंद यादव वहां पहुंचा सभी मिलकर उसपर हमला बोल दिए। समीर के दोस्तों ने रामानंद पर फाइटर और लोहे के काड़े से प्रहार कर उसे जमीन पर धराशाही कर दिया।
विज्ञापन

फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों के पहुंचने के बाद हमलावर छोड़ कर भाग निकले। उधर, दूसरे पक्ष ने भी समीर कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, शोभित कुशवाहा, विजय शंकर कुशवाहा और गिरजेश कुशवाहा को चोट लगने की बात कही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि रामानंद का मेडिकल कराया गया है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed