{"_id":"66e9fa91477742f8e801c594","slug":"dengue-patient-found-in-gauri-panic-basti-news-c-207-1-bst1001-123972-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गौर में मिला डेंगू का मरीज... हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गौर में मिला डेंगू का मरीज... हड़कंप
Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
भानपुर के ढोढ़री में डेंगू का मरीज मिलने पर जांच करने पहुंची हेल्थ टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोढ़री गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, परिवार सहित ग्रामीणों के लिए खून के नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर (बस्ती)। ढोढ़री गांव में डेंगू का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पीड़ित के परिवार सहित अन्य ग्रामीणों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
ढोढ़री गांव के अजय कुमार पांडेय का 10 वर्षीय बेटा आयुष पांडेय को 20 दिन पहले बुखार हुआ। परिवार के लोग पहले सीएचसी गौर ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट में बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट सीएचसी पर आते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। आननफानन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जयप्रकाश, बीएचडब्लू मनीष पाठक, अमित कुमार व एएनएमए विवेकानंद शुक्ला गांव पहुंचकर लोगों के खून के नमूने लिए।
मच्छर मारने की दवा का छिड़काव भी कराया गया। पर्यवेक्षक जयप्रकाश ने ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव के प्रति जागरूक किया। बताया कि सभी के खून के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। पीड़ित परिवार के जितेंद्र पांडेय ने टीम ने शिकायत की कि सफाई कर्मी गांव में दिखाई नहीं देते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि ढोढ़री गांव में एक बच्चे को डेंगू प्रभावित पाया गया है। मगर, वह पूरी तरह स्वस्थ है। गांव में टीम भी भेजी गई है।