{"_id":"60be5b858ebc3e8998574954","slug":"demonstration-by-placing-dead-body-at-dm-residence-basti-news-gkp397262464","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास पर शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास पर शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास पर शव रखकर किया प्रदर्शन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी राम अचल की पंचायत चुनाव के दौरान हुई मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो जाने पर शव लेकर उनके परिवार के लोगों ने डीएम आवास पर सोमवार को प्रदर्शन किया। परिवारवालों की मांग थी कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए।
मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मारपीट की धारा में कलवारी थाने में मुकदमा भी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 30 अप्रैल को चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुए मारपीट हुई थी।
पुलिस ने एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से 44 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि राम अचल चोट से स्वस्थ होकर घर चले गए थे। दो दिन पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।