{"_id":"5ccc9470bdec22076e3197c5","slug":"demonstrate-moral-responsibility-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर निभाएं नैतिक जिम्मेदारीः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर निभाएं नैतिक जिम्मेदारीः डीएम
Sat, 04 May 2019 12:50 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 04 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतदान कर निभाएं नैतिक जिम्मेदारीः डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को मिल गया है, मगर इसका महत्व अब भी समझना बाकी रह गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में 41 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था। इस बार वोट जरूर करने संकल्प लेकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।
यह उद्गार डीएम डॉ. राजशेखर ने व्यक्त किया है। वे शुक्रवार को बनकटी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में ‘अमर उजाला’ के ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत आयोजित ‘लोकतंत्र में मतदान का महत्व’ विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति वोट नहीं करता है वह इस बात का नैतिक अधिकार नहीं रखता है कि अपने जनप्रतिनिधि से सवाल कर सके। क्योंकि मताधिकार का प्रयोग करने के बाद खुद मतदाता के अंदर आत्म गौरव की अनुभूति होती है। मतदान कर वह अपने जनप्रतिनिधि को बेहतर विकास के लिए जिम्मेदारी सौंप देता है। इसीलिए लोकतंत्र के पर्व को महापर्व बनाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि जैसे दिवाली, होली, ईद आदि विशेष होते हैं ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र का यह महापर्व होता है। जहां मतदान बूथ पर हर धर्म, जाति व संप्रदाय के लोग मताधिकार का प्रयोग करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार गर्मी की परवाह किए बगैर मतदान के लिए परिवार सहित घर की ड्योढ़ी से बाहर निकलें, बूथ पर जाएं और अपने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा के लिए मतदान करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था हर मतदान केंद्र पर की है। हेल्प लाइन डेस्क, पानी, दिव्यांगजनों, मरीजों व बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया है। यही नहीं, अपने वाहन से मतदान केंद्र पर जाने की पूरी छूट रहेगी, मगर परिवार को छोड़ किसी अन्य को मतदान केंद्र से लाने ले जाने की कतई इजाजत नहीं है। केंद्र पर कोई न कोई पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। इस दौरान 348 लोगों शपथ पत्र भरकर अपराजिता मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीओ को-आपरेटिव मनोज कुमार चतुर्वेदी, लेखाकार फूलचंद्र श्रीवास्तव, हिमांशी श्रीवास्तव, मो. कलीम, एडीओ एजी धर्मपाल तिवारी, रणविजय सिंह, बबलू दूबे, मंटू मिश्रा, मधु, तारा, पूनम, किस्मती, संगीता, अर्चना, अंजली, सुभावती आदि मौजूद रहीं। उधर, डीडीओ नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि अमर उजाला और प्रशासन के संयुक्त पहल से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। तमाम तरह के अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। इससे मतदान प्रतिशत निश्चित तौर पर बढ़ेगा। पहल को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए अमर उजाला को साधुवाद। बीडीओ श्वेता वर्मा ने कहा कि अपराजिता मुहिम से जनपद के मतदाता जागरूक हुए हैं। महिलाएं निश्चित तौर पर अपनी जिम्मेदारी समझेंगी और परिवार को मतदान के लिए जागरूक करेंगी। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़े और आम मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व को उल्लासपूर्वक मनाएं। नायब तहसीलदार अमर चंद वर्मा ने कहा कि अमर उजाला और प्रशासन का संयुक्त प्रयास अब धरातल पर उतरने लगा है। इसके चलते मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि बढ़ी है। आम जन से अमर उजाला का सीधा संवाद उन्हें प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। बीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी उठाने में निपुण महिलाएं इस बार लोकतंत्र के महापर्व में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनका प्रयास वोट प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेगा। अमर उजाला की पहल ने मतदाताओं में उत्साह पैदा किया है।