फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to withdraw the FIR lodged against the state president of Brahmin Mahasabha

Basti News: ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग

Wed, 08 Apr 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the FIR lodged against the state president of Brahmin Mahasabha
कलक्ट्रेट पर प्रशासनिक अ​धिकारी को ज्ञापन देते मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अन्य-स्रोत आयोजक
बस्ती। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को डीएम के जरिए ज्ञापन भेजा। मांग किया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की धारा में दर्ज एफआईआर को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
विज्ञापन


मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजकीय इंटर कालेज के परिसर में 29 मार्च को सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम में आए थे। इसका संयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने किया था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान न ही प्रशासन और आम जनमानस को कोई परेशानी नहीं हुई न ही किसी की भावना आहत हुआ।
विज्ञापन

मगर कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजक प्रशांत पांडेय पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक बजाने और कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने की धारा में एफआईआर दर्ज कराया गया जो बेबुनियाद है। यह मुकदमा पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में उमेश पांडेय मुन्ना, संतोष शुक्ल, अनिल मिश्रा, नवीन दूबे, दिनेश त्रिपाठी, अंकित पांडेय, कार्तिकेय त्रिपाठी, अनुपम शुक्ल, मनीष पांडेय, आकाश पांडेय, नागेन्द्र मिश्र, दीपक पांडेय, प्रतीक मिश्र, रामरीका पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed