{"_id":"5820b6334f1c1bf47eb381ad","slug":"demand-the-removal-of-ado","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ को हटाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ को हटाने की मांग तेज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी विकास खंड में तैनात एडीओ समाज कल्याण हरिहर प्रसाद यादव को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को विकास खंड के कई प्रधान सीडीओ से मिले। सीडीओ ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बनकटी विकास खंड के भरवलिया, खड़ौहा उर्फ छबिलहा, गंगौरी, जगदीशपुर, कड़सरी, बाघापार, रौतापार, बखरिया, दतुआ खोर सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधान सोमवार को सीडीओ अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि ब्लॉक में तैनात एडीओ समाज कल्याण लंबे समय से जमे हुए है। इनकी ओर से सरकारी योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके क्रियाकलापों से सभी प्रधान दुखी है। आवास और पेंशन के नाम पर धन उगाही का आरोप भी लगाया है।
ज्ञापन की प्रतिलिपि सीएम, डीएम और बीडीओ को भी भेजी गई है। इस मौके पर प्रधान बृजेश पाल, चंद्रिका प्रसाद, मनोज कुमार, जुबैदा खातून, सूर्यनाथ, कैलाश नाथ पांडेय, कुंवर पाल, रामसुबाष, चईत्तर, धर्मेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे। वहीं एडीओ समाज कल्याण हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानों का आरोप बेबुनियाद है। प्रधान लक्ष्य से अधिक समाजवादी पेंशन की डिमांड कर रहे थे, जो संभव नहीं था, इसीलिए उन पर आरोप लगाए जा रहे है।