फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for eco-friendly firecrackers increased

Basti News: संजीदगी बढ़ी तो बढ़ गई ईको फ्रेंडली पटाखों की मांग

Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for eco-friendly firecrackers increased
बाजार में हर तीसरे शख्स की पसंद बन रहे ग्रीन पटाखे
विज्ञापन

सामान्य के मुकाबले थोड़े महंगे जरूर हैं पर सेहत के बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिवाली के अवसर पर इस बार रोशनी की लड़ियों के साथ ईको फ्रेंडली (ग्रीन) पटाखे भी धूम रहने की उम्मीद है। पटाखा बाजार में दुकानदारों ने सामान्य पटाखों से लेकर ग्रीन पटाखों को भी सजा रखा है। लोग पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग भी कर रहे हैं।
धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू हो चुका है। ऐसे में ग्रीन पटाखों का स्टाक गोदामों से निकलकर दुकानों पर पहुंच गया है। शहर में तीन स्थानों पर पटाखा बाजार लगाया गया है। जहां दुकानों पर आकर्षक और तेज धमाके वाले पटाखे सजाए गए हैं। इनके बीच ग्रीन पटाखों की भी मांग है। पटाखा लाइसेंसी राजेश ने बताया कि हर साल तेज आवाज के पटाखों की मांग रहती है। सामान्य पटाखे जैसे अनार, चकरी, फुलझडी, चटाई आदि प्रमुख हैं। इस बार 15 शॉट की बजाय 16 शॉट का पटाखा बाजार में आया है जो बहुत शानदार है। ग्रीन पटाखे भी बाजार में आए हैं।
विज्ञापन

सामान्य के मुकाबले ग्रीन पटाखे 20 प्रतिशत तक महंगे हैं, लेकिन पर्यावरण के हित का ध्यान रखते हुए लोग ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। इस बार परंपरागत कानफाड़ू पटाखों की बजाय ग्रीन पटाखों को बेचना अलग अनुभव रहता है। जानकारों का कहना है कि वायु प्रदूषण को देखते हुए साल 2018 में ग्रीन पटाखों का कांसेप्ट लाया गया था। इनमें एलुमिनियम, बेरियम, पोटेशियम नाइट्रेट और कार्बन जैसे खतरनाक केमिकल नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ग्रीन पटाखों की वैराइटी
पटाखा बाजार में सिंगल लॉकेट, ऑटोमेटिक लॉकेट, स्काई शॉट, फ्लॉवर शॉट, डिसरो व्हील, क्रैगलिग स्टार, सिल्वर रेड, ग्रीन स्काईकल आदि ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1000 से लेकर 2000 रुपये तक के बीच में है। दुकानदारों ने बताया कि नॉर्मल पटाखों में बारूद और अन्य ज्वलनशील रसायन होते हैं जो जलने के बाद प्रदूषण करते हैं। ग्रीन पटाखों में हानिकारक केमिकल नहीं होते। इससे वातावरण कम प्रदूषित होता है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed