{"_id":"69f7a55ca752e3a31d047cad","slug":"demand-for-clothing-and-furniture-increased-during-the-wedding-season-market-boomed-basti-news-c-207-1-bst1005-157980-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सहालग में कपड़ों व फर्नीचर की डिमांड बढ़ी... बाजार में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सहालग में कपड़ों व फर्नीचर की डिमांड बढ़ी... बाजार में आई तेजी
विज्ञापन
बस्ती। सहालग में कपड़ा और फर्नीचर बाजार में तेजी आई है। शादी-विवाह के इस सीजन में इन सामानों की मांग बढ़ गई है। इस बार शादियों में अलमीरा का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। फर्नीचर व्यापारियों के मुताबिक, पहले जहां सामान्य स्टील अलमीरा की मांग रहती थी। वहीं, अब लोग डिजाइनर व बड़ी साइज की अलमीरा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाजार में ग्राहक तरह-तरह के डिजाइन और रंगों की अलमीरा पसंद कर रहे हैं। बाजार में 15 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक के अलमीरा उपलब्ध है। व्यापारी अभिषेक गुप्ता के अनुसार, मिरर वर्क, थ्रीडी डिजाइन, डबल डोर, तीन डोर लॉकर वाली अलमीरा की डिमांड सबसे अधिक है। उन्होंने बताया की सहालग से पहले ही अलमीरा का स्टॉक अलग-अलग कंपनियों से मंगा लिया गया था। जिससे बुकिंग करने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। व्यापारी के अनुसार, हर दिन चार से पांच अलमीरा की बुकिंग आ रही है।
ग्राहक शादी की तारीख से 15 दिन पहले ऑर्डर दे रहे हैं ताकि समय पर डिलीवरी हो सके। पश्चिमी देशों में युद्ध का असर अलमीरा पर भी देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार, अलमीरा पर 20 फीसदी तक के दाम बढ़ गए है। इस बार की सहालग को देखते हुए व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। वहीं, कपड़ा कारोबारी काजू श्रीवास्तव व राहुल मोदी का कहना है कि रेडीमेड के साथ थान के कपड़े भी बिक रहे हैं। मांग के अनुसार, कपड़े का रेंज उपलब्ध है। गांधीनगर के साथ मंगलबाजार, पांडेय बाजार और अन्य कस्बाई बाजार में सुबह से शाम तक रौनक है।