फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deepotsawa at Amahat Ghat for awraness Voters

दीपोत्सव मनाकर मतदान के प्रति किया जागरुक

Sun, 13 Feb 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deepotsawa at Amahat Ghat for  awraness  Voters
दीपोत्सव मनाकर मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बस्ती। शत-प्रतिशत मतदान के लिए शनिवार शाम कुआनो नदी के अमहट घाट पर दीपोत्सव और महाआरती से लोगों को जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में नगर क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहा है। ऐसे में हम सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चित्रांश क्लब, संस्कार भारती, बस्ती विकास परिषद, चित्रगुप्त कमेटी, रोटरी क्लब ने घाट पर आकर्षक रंगोली सजाई और उसमें दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इसमें अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, प्रमोद गाड़िया, कमल गाड़िया, तनू गाड़िया, सतीश सिंघल, अमितेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. ए के सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने मतदान करने की अपील करते हुए रंगोली सजायी। शिक्षिका मानवी सिंह के देख-रेख में कॉलेज की छात्राओं ने मतदान गीत, स्लोगन प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका परवीन बानो, सुप्रभा पांडेय, हेमलता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। रिदम अकादमी के बाल कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, आशीष श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डीएस यादव, ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, राजाशेर सिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, दुर्गेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अपराजिता सिन्हा, अनुपमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed