{"_id":"65a18ea641841e5219013324","slug":"decoration-will-start-in-the-prison-from-tomorrow-security-alert-issued-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9947-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कारागार में कल से शुरू होगी सजावट, सुरक्षा अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कारागार में कल से शुरू होगी सजावट, सुरक्षा अलर्ट जारी
Sat, 13 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव की छटा सलाखों के पीछे भी बिखेरने के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। ताकि कारागार के भीतर निरुद्ध श्रीराम भक्त अयोध्या में हो रहे ऐतिहासिक समारोह की आभा महसूस कर सकें। 14 जनवरी रविवार से कारागार की सजावट शुरू हो जाएगी। उधर, जेल में चौकसी भी बढ़ा दी गई है।
शासन की तरफ से जेल प्रशासन से किसी कुख्यात आतंकी, बडे़ गैंगस्टर, गैर जिले के अपराधियों के बारे में सूचनाएं मांगी जा रही हैं। प्रभारी जेल अधीक्षक अपूर्वव्रत पाठक ने बताया कि ऐसा कोई जेल में बंद नहीं है। बावजूद इसके चौकसी बढ़ा दी गई है। खासकर मुलाकातियों का पूरा ब्योरा रखा जा रहा है। किसी बंदी या मुलाकाती की संदिग्ध गतिविधि पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है।
प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके पहले चरण में रविवार से साफ-सफाई कराई जाएगी। सभी बैरकों को साफ सुथरा बनाकर उसे सजाया जाएगा। भजन-कीर्तन के साथ ही मिठाई का प्रबंध भी किया जा रहा है। दीवाली की तरह पूरे जेल परिसर, आवास आदि में दीए जलाए जाएंगे। 22 जनवरी के आयोध्या के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बंदियों को दिखाए जाने के पहले ही प्रबंध किए जा चुके हैं। सभी 11 बैरकों और परिसर में बड़े स्क्रीन वाली एलईडी लगाई जा रही है। ताकि बंदी भी अपने आराध्य की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का विहंगम दृष्य सजीव देख सकें।