{"_id":"652cd93ade077ea6a20303a4","slug":"death-of-teenager-suffering-from-high-fever-basti-news-c-207-1-bst1001-5792-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज बुखार से पीड़ित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज बुखार से पीड़ित किशोर की मौत
Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। सल्टौआ ब्लॉक के हसनापुर गांव में तेज बुखार से पीड़ित किशोर की रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसे डेंगू हुआ था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की।
जानकारी के अनुसार, हसनापुर निवासी राम किशोर के बेटे सूरज प्रजापति (15) कुछ दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे बस्ती ले गए। मगर, मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती नहीं किया गया। परिजनों ने उसे मालवीय रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने कहा कि किशोर की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि इस तरह का मामला है तो गांव में दवा का छिड़काव करा दिया जाएगा। ग्राम प्रधान बृजभूषण यादव ने कहा कि गांव में नियमित सफाई कराई जाती है। संवाद