{"_id":"6269841135b0ad2807132c5a","slug":"death-of-a-person-who-fell-from-the-roof-under-suspicious-circumstances-basti-news-gkp4349068110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

दुबौला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इटहिया ग्राम पंचायत के मैनहिया गांव में बुधवार भोर में ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चौरवा गांव निवासी 50 वर्षीय पंचम पाल ट्रैक्टर के चालक थे। बीते 15 वर्षों से कप्तानगंज थाना क्षेत्र मैनहिया गांव निवासी गुड्डू खान के वहां वह काम करते थे। गुड्डू खान के मुताबिक, पंचम रात में खाना खाकर छत पर सोने चले गए। बुधवार की भोर में अचानक छत से गिर गए।
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पंचम को मृत घोषित कर दिया। लोग शव लेकर चौरवा गांव पहुंचे। परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उसके बाद कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पंचम की तीन संतान हैं।
विज्ञापन
पंचम की मौत से पत्नी अमीता पाल, बेटा दीपक पाल व दो बेटियां बदहवास हैं। बड़ी बेटी नेहा पाल की कुछ दिन पूर्व सगाई हुई थी। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।