फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death

पोल से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, मौत

Fri, 25 Sep 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
death
कप्तानगंज थाने के चेरुइया गांव की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाने के चेरुइया गांव में पोल पर चढ़कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने में जुटे लाइनमैन की पोल से गिरने के बाद मौत हो गई।
पैकोलिया थाने के बेलघाट निवासी प्रदीप कुमार सोनी हरदी विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करते थे। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे वह चेरुइया गांव के निकट गिरा बिजली का खंभा ठीक कर रहे थे। अचानक प्रदीप कुमार सोनी (38) पोल से पानी भरे गड्ढे में गिरे। चिकित्सक के पास ले जाने पर मृत बताया गया। हरदी उपकेंद्र पर एक लाइन मैन के सहयोगी के तौर पर काम करने वाले प्रदीप सोनी के भतीजे दीपक ने बताया कि सुबह घर से आकर वह पहले बैदौलिया गांव की लाइन ठीक करने गए। करीब 11 बजे दिन में चेरुइया पहुंचे। जहां गांव के तमाम लोगों की मौजूदगी में पोल पर चढ़े। भतीजे का कहना है कि यदि शनिवार को पोस्टमार्टम में यदि करंट से मौत की पुष्टि हुई तो वह निगम पर मुकदमा कराएंगे।
वहीं बीडीसी सदस्य बजरंगी यादव ने बताया कि एकाएक प्रदीप पोल से नीचे गिरे। आसपास के लोग निकट के डॉक्टर के यहां ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिस जगह गिरे थे वहां पानी भरा था। चर्चा है कि कहीं पानी में डूबने या गिरने की चोट के कारण तो मौत नहीं हुई ?
विज्ञापन

कप्तानगंज के एसओ विकास यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप बेहद गरीब थे। खेती कम होने के कारण मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में पत्नी बीनू (35) और बड़ा बेटा अंकित (10), आदित्य (7), प्रियांशी एक वर्ष है। तीन भाइयों में बड़े भाई रामकुमार की पहले ही मौत हो चुकी हैं। मझले भाई अशोक कुमार दिल्ली में रहकर बीमार मां का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहले भी हो चुकी है लाइनमैन की मौत
चेरुइया गांव निवासी सुभाष चौधरी की लाइन ठीक करते समय पतिला गांव में कई साल पहले मौत हुई थी। इसी तरह से प्रदीप कुमार सोनी की मौत भी हुई। बजरंगी यादव, डॉ. लाल बहादुर वर्मा ने बताया कि हरदी विद्युत उपकेंद्र के कई लाइनमैनों की बिजली ठीक करते समय मौत हो चुकी है।

जेई ने झाड़ा पल्ला
हरदी विद्युत उपकेंद्र जेई अशोक पाल से पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार सोनी की मौत करंट से नहीं हुई। वह जिस लाइन पर काम कर रहे थे वह लाइन काटी गई थी। जब उनसे प्रदीप कुमार सोनी की मौत का कारण पूछा गया तो हड़बड़ा कर जेई ने फोन काट दिया। काफी प्रयास के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed