फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death anniversary of Samuel Hahnemann, father of homeopathy, observed

Basti News: होम्योपैथी के जनक सैमुएल हैनिमैन की पुण्य तिथि मनाई गई

Fri, 04 Jul 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Samuel Hahnemann, father of homeopathy, observed
बस्ती। होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। बुधवार को रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इंडिया के मंडल अध्यक्ष डाॅ. वीके वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार तिवारी आदि ने जिला अस्पताल स्थित डाॅ. हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि हैनिमैन के समय में बच्चों में कई महामारियां फैलीं। उन्हें पता था कि एट्रोपा बेलाडोना पौधे के जहरीले लक्षण स्कार्लेट ज्वर के लक्षणों जैसे ही होते हैं। इसलिए उन्होंने उन परिवारों को बेलाडोना दिया, जिनमें स्कार्लेट ज्वर था। उन्होंने इसे अप्रभावित बच्चों को रोकथाम के तौर पर भी दिया। डाॅ. वर्मा ने कहा कि हृदय रोग, पथरी, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगाें में होम्योपैथी कारगर सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डाॅ. शैलेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि सैमुएल हैनिमैन ने होम्योपैथी चिकित्सा का वरदान समूचे विश्व को दिया। समूची मानवता इस योगदान के लिए उनका ऋणी है। कार्यक्रम में डाॅ. एनके सिंह गौतम, डाॅ. वीरेंद्र तिवारी, डाॅ. डीके गुप्ता, डाॅ. हनुमान शुक्ला, डाॅ. एचएन चौधरी, डाॅ. संतोष दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed