फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dealers accused of charging higher price for urea

Basti News: डीलरों पर यूरिया का अधिक मूल्य लेने का लगाया आरोप

Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dealers accused of charging higher price for urea
बस्ती। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने निजी क्षेत्र के उर्वरक डीलरों पर खाद के कालाबाजारी का आरोप लगाया है। कहा कि स्थानीय रिटेलरों को डीलरों द्वारा यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से करीब 90 रुपये अधिक लेकर दिया जा रहा है। ऊपर से सल्फर, जिंक जैसे अन्य उर्वरकों को भी खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। लाइसेंसधारी रिटेलरों के साथ किसानों का भी आर्थिक शोषण हो रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय रिटेलरों ने इस तथ्य से उन्हें अवगत कराया है। जबकि यूरिया की कीमत 266 रुपये है। इसमें 15 रुपये भाड़ा भी शामिल है। डीलरों से यूरिया खाद 250 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से रिटेलर को मिलनी चाहिए। लेकिन, डीलर उनसे प्रति बोरी खाद की कीमत 350 रुपये वसूल कर रहे हैं और रसीद निर्धारित मूल्य 250 रुपये का ही दिया जा रहा है। यहीं वजह है कि निजी खाद की दुकानों से आम किसानों को 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed