फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead constable died during programme

सीएम की सभा के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत

Wed, 10 Oct 2018 12:20 AM IST
basti
basti Updated Wed, 10 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
dead constable died during programme
संपूर्णानंद ओझा फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बस्ती। किसान पीजी कॉलेज में आयोजित सभा के गेट पर ड्यूटी दे रहे हेड कांस्टेबल संपूर्णानंद ओझा की मृत्यु हो गई। तेज धूप के बीच अचानक 55 वर्षीय एचसीपी को चक्कर आ गया। बेहोश होकर गिरते ही गेट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के तीहा मोहम्मद निवासी ओझा के परिवार वालों को सूचना दी गई। सोमवार की रात एकाएक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पहले से तय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस सुरक्षा चाक-चौबंद थी। लेकिन मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल के मुताबिक पूरा तानाबाना फिर से बुना गया। शहर के पुरानी बस्ती थाने पर तैनात संपूर्णानंद ओझा को मुख्य गेट पर लगाया गया था, ताकि लोकल अफसरों और स्थानीय नेताओं को पहचान सकें। पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय के अनुसार वह खुद ही आग्रह करके गेट पर ड्यूटी लगवाए थे। पहले से उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी। एकाएक वह बेहोश हुए, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। एसपी दिलीप कुमार सहित उच्चाधिकारी पहुंचे। जानकारी ली। बाद में अफसरों और सहकर्मियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed