{"_id":"638b98c80eccb348bf158ca6","slug":"dead-body-of-youth-found-in-mustard-field-basti-news-gkp4596412108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरसों के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरसों के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर पिपरा गांव के महेंद्र यादव की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : BASTI
सरसों के खेत में मिला युवक का शव
कलवारी थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर पिपरा गांव का मामला
परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पिपरा गांव के नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में 41 वर्षीय युवक का शव सरसों के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर पीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है, मगर समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सिकंदरपुर निवासी महेंद्र यादव के परिवार वालों का कहना है कि वह शुक्रवार शाम को गायघाट बाजार खरीदारी करने गए थे। रात करीब आठ बजे तक वापस न आने पर उनकी पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया तो महेंद्र ने बताया कि अभी घर आ रहे हैं। बावजूद इसके देर रात वापस न आने पर पत्नी फिर फोन करने लगी। उधर से महेंद्र के फोन की घंटी बजती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन करने निकल पड़े। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे सिकंदरपुर पिपरा गांव के नहर के पास सरसों के खेत में वह पड़े मिले। उनकी बाइक भी खेत में गिरी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुदरहा ले गई, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र की असमय मौत से पिता छोटेलाल यादव के अलावा पत्नी कबूतरा देवी, नौ वर्षीय पुत्री अनन्या, छह वर्षीय पुत्री तेजस और पांच वर्षीय देवांश का रो-रोकर बुरा हाल है।
चेहरे पर खरोंच के निशान: पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या बाइक से गिरने की चोट दिखाई दे रही है। चेहरे व आंख के पास खरोंच के निशान भर हैं और मुंह से हल्का खून आया हुआ है। एसओ आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।