{"_id":"6335deaa3bc17f630719eb01","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-basti-news-gkp4522603122","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का फंदे से लटका शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का फंदे से लटका शव मिला
विज्ञापन
युवक का फंदे से लटका शव मिला
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के कुर्दा लोनिया पुरवा गांव निवासी युवक का शव उसके टीनशेड से बने घर में मिला। लोहे की पाइप में पर्दे से बनाए गए फंदे से शव लटका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़कर शव को कब्जे लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने आत्महत्या की है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कुर्दा गांव के लोनिया पुरवा निवासी 32 वर्षीय सूरज चौहान घर पहुंचा। परिवार के लोगों के अनुसार, वह शराब के नशे में था। उसकी पत्नी सरिता ने नशे में आने पर नाराजगी जताई। आपस में कहासुनी से नाराज सूरज ने जान देने की बात कहकर टीनशेड से बने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद पाइप में फंदा बांधकर गले में लगाने लगा। पत्नी ने खिड़की से यह नजारा देखा तो चिल्लाने लगी। उसका घर गांव से बाहर होने की वजह कोई नहीं पहुंच पाया। वह दौड़कर गांव में जाकर लोगों को बुलाकर लाई।
तब तक सूरज फंदे से लटक चुका था। लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। लोहे का दरवाजा होने की वजह से नहीं खुला। सूरज के चचेरे भाई राजेश चौहान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मुसहा जिलेबीगंज चौकी प्रभारी देवब्रत शर्मा पहुंचे। दरवाजा न खुलने पर दीवार तोड़कर सूरज को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से छानबीन की। सूरज के दो पुत्र निखिल (8) व ऋषभ (5) हैं। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी माता अपनी लड़की के पास दिल्ली में रहती हैं। सूरज, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर पर रहता था। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना लग रही है।