{"_id":"62fd306cad76f23d16104033","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-the-side-of-railway-line-basti-news-gkp4473396186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
बभनान स्टेशन से दो किमी पूरब बुढ़ौलीपुर गांव के पास का मामला
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बभनान रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब बुढ़ौलीपुर गांव के पास डाउन रेलवे लाइन के किनारे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिला। शव दो टुकड़ों में था। उसकी पहचान बभनान के आंबेडकरनगर वार्ड निवासी अशरफ अली के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बुढ़ौलीपुर गांव के पास स्थानीय लोगों ने एक शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में यह बात फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई।
इस दौरान अशरफ के परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। बभनान के चौकी प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रहा है। अशरफ के परिनों ने पूछताछ में बताया कि वह दिमागी रूप से कमजोर था। वह रात में घर से निकलकर रेलवे लाइन पर कब गया, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी।