फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found on roadside in suspicious condition

Basti News: संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे मिला युवक का शव

Fri, 01 Dec 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on roadside in suspicious condition
दुबौलिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर का रहने वाला था महेंद्र
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग विशेषरगंज कस्बे में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा के पास संदिग्ध अवस्था में 35 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजनों को जानकारी होने पर शव घर उठा ले गए। बाद में पुलिस के काफी समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। चर्चा है कि युवक नशे का आदी था।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र कुमार विशेषरगंज में मोची का दुकान चलाता था। शुक्रवार को उसका शव रामजानकी मार्ग विशेषरगंज कस्बे में बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा के पास पड़ा मिला। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। लोगों का कहना है कि महेंद्र हमेशा शराब के नशे में रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

काफी समझाने पर मृतक की मां श्यामा बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देने को तैयार हुईं। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि महेंद्र शराब पीने का आदी था। जब पुलिस पंहुची तो परिजन शव घर ले जा चुके थे। परिजनों की इच्छा थी की शव का पोस्टमार्टम हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed