{"_id":"60d0d1dc8ebc3e834c0be60b","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-basti-news-gkp3989838145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका युवक का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका युवक का शव मिला
दुबौलिया/बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के नयकापार गांव के सिवान में सोमवार सुबह जामुन के पेड़ में लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नयकापार गांव निवासी राम अजोर का कहना है कि उनके बेटे राजेंद्र चौधरी (23) रात में सबके साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से उनका शव लटकने की जानकारी घर वालों की दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को उतारा और घर चले गए।
उसके बाद मृतक के भाई ने घटनाक्रम की जानकारी थाने पर दी। बताया जाता है कि पांच भाइयों में सबसे छोटे राजेंद्र मानसिक रूप से परेशान थे। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।