{"_id":"669ec65109a9df0dc1015f54","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120919-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक का फंदे से लटका मिला शव
Tue, 23 Jul 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
शिवा की फाइल फोटो,
- परशुरामपुर क्षेत्र के पड़रीबाबू का रहने वाला था शिवा
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। पड़री बाबू गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक का सोमवार को दिन में करीब दो बजे थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में एक डीजे संचालक के घर में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पड़री निवासी शिवा उपाध्याय पुत्र चद्रभूषण उपाध्याय डीजे संचालक बरहपुर निवासी राममिलन के साथ काम करते थे। उनके भाई अनुराग ने बताया कि सोमवार को शिवा दिन में करीब दो बजे राम मिलन ने फोन पर बताया कि उनके भाई ने राम मिलन के मकान के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर फांंसी लगा लिया है। अनुराग ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे के सहारे रस्सी से लटक रहे शिवा के शव को नीचे उतारा।
फॉरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य लिये। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शिवा उपाध्याय का 26 जून को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ चालान भी किया था। दो दिन पहले शिवा पर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है। जिनकी तहरीर थाने पर दी गई थी। चर्चा है कि इन दोनों घटनाओं के कारण शिवा तनाव में रहता था।