फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of married woman found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from a noose
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर शाम एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अनीता 32 वर्ष पत्नी राकेश पिछले करीब 10 महीनों से विजरा गांव निवासी अनिल मिश्रा के मकान में किराए पर रह रही थी। वह मूल रूप से इनायतपुर, शाहजहांपुर की रहने वाली बताई जा रही है। अनीता के पति राकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दंपती का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। रविवार शाम राकेश कबरई से ट्रक लेकर घर पहुंचा तो देखा कि अनीता का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed