{"_id":"6323716a5189cd66693534b6","slug":"dead-body-of-double-murder-accused-found-hanging-from-tree-basti-news-gkp450631718","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: दोहरे हत्याकांड के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:17 AM IST
सार
मृतक नंदलाल संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। बुधवार को पिता-पुत्र हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए खलीलाबाद पुलिस ने नंदलाल के बेटे अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नंदलाल की तलाश में पुलिस उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहर के गांव सिधौनी के बाग में स्थित आम के पेड़ से लटका युवक का शव मिला। जिसकी शिनाख्त नंन्दलाल पुत्र कल्लु निवासी इमिलडीहा थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर के रूप में की गई। शव देखने से तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
मृतक नंदलाल संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 17 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। बुधवार को पिता-पुत्र हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए खलीलाबाद पुलिस ने नंदलाल के बेटे अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नंदलाल की तलाश में पुलिस उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार शाम चरवाहों के जरिए मुंडेरवा पुलिस को पेड़ से लटके शव के बारे में सूचना मिली। एसएचओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि इमिलडीहा गांव निवासी गणेश और उनका पुत्र धर्मवीर 17 अगस्त को खेत की सिंचाई करने गए थे। रात होने पर दोनों खेत में ही सो गए थे। जहां धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी गई थी। सुबह दोनों का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। जिसमें बताया गया कि नंदलाल से पड़ोसी गणेश का मनमुटाव रहता था।
विज्ञापन
गणेश अक्सर नंदलाल की पत्नी को अपशब्द कहता रहता था। इसी खुन्नस में नंदलाल और उसके बेटे अनुज ने गणेश की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने अनुज को बुधवार को गिरफ्तार किया था। एसएचओ परमाशंकर यादव का कहना है कि शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संतकबीरनगर पुलिस को भी इस बाबत सूचना दी गई है।