{"_id":"64af8ced8573c796300a1e75","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-side-of-ram-janaki-marg-basti-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे की आशंका: बस्ती में राम जानकी मार्ग के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे की आशंका: बस्ती में राम जानकी मार्ग के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Thu, 13 Jul 2023 11:04 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी। विक्रमजोत।
संवाद न्यूज़ एजेंसी। विक्रमजोत।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:04 AM IST
सार
बस्ती से फोरेंसिक विशेषज्ञ मंजीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सोशल मीडिया के सहारे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्य्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय का कहना है कि युवक को किसी बड़े वाहन से कुचले जाने की आशंका है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर रामरेखा पुल के करीब जद्दूपुर के पास गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के दोनों पैरों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। शव को लेकर आम जन मानस में आशंका की स्थित बनी हुई है । सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद: 92 घंटे गूंजेगा हर-हर महादेव, पांच लाख लोग करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
जद्दूपुर गांव के पास एक निजी स्कूल के पास युवक का शव पीठ के बल पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर, पैरों पर बरमूडा व बगल में एक नीली पीली चेकदार शर्ट पड़ी मिली है। युवक के निचले हिस्से व पैर पर गंभीर चोट है। पुलिस मामले को दुर्घटना बता रही है।
बस्ती से फोरेंसिक विशेषज्ञ मंजीत कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस सोशल मीडिया के सहारे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थानाध्य्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय का कहना है कि युवक को किसी बड़े वाहन से कुचले जाने की आशंका है। युवक की पहचान का प्रयास जारी है।