फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging from a rope in the ceiling fan

Basti News: छत के पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a rope in the ceiling fan
राज गौड़ फाइल फोटो
-गौर थाना के इटबहरा गांव में सोमवार को शाम को हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव में मजदूरी करने वाले युवक का सोमवार को चार बजे के आसपास घर के अंदर छत में लगे पंखे में रस्सी के फंदे से लटका शव मिला। घर पर कोई नहीं था। इसी बीच मौसी के लड़के ने दरवाजे में धक्का दिया तो देखा कि छत के पंखे में रस्सी के फंदे से वह लटका है। घटना को देख उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव निवासी रामललक उर्फ नाके गौड़ के दो बेटों में 18 वर्षीय बेटा राज गौड़ दूसरे नंबर का था। पिता और बेटा मजदूरी करके जीवन यापन करते थे, जबकि बड़ा भाई आकाश कुमार परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। युवक के पिता राम ललक ने बताया कि ठेला लेकर मजदूरी के सिलसिले में राज गौड़ बाजार की तरफ निकला था। घटना के कुछ ही देर बाद घर पर उसके साढू के लड़के अरविंद कुमार निवासी पैड़ा बुजुर्ग थाना बांसी कोतवाली पहुंचा। उसने जब दरवाजे को धक्का दिया तो देखा घर के अंदर बाल्टी के सहारे छत में लगे पंखे में रस्सी के फंदे पर शव लटक रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना उसने युवक के पिता और आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी किसी ने घटना की जानकारी गौर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed