{"_id":"661d2fcab331c489e4067554","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-in-a-house-in-chhanvi-police-station-area-of-basti-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत की कुंडी से लटक कर विवाहिता ने दी जान, 13 वर्ष पहले हुआ था विवाह- इस वजह से रहती थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत की कुंडी से लटक कर विवाहिता ने दी जान, 13 वर्ष पहले हुआ था विवाह- इस वजह से रहती थी परेशान
Mon, 15 Apr 2024 07:17 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
छावनी थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव में सोमवार को एक महिला का फंदे से लटकता शव मिला। घर के कमरे में विवाहिता साड़ी से कमरे की कुंडी में फंदा लगा लटकी हुई थी। अंदर से कमरा बंद था। परिजनों ने आत्महत्या का अंदेशा जताया है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
घटना के समय विवाहिता का पति अखिलेश घर पर नहीं था। दोपहर एक बजे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद देखकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाब नही मिला। उसने पड़ोसी की छत पर जाकर जंगले से अपने घर में देखा तो पत्नी अंजनी छत की कुंडी से लटकी हुई थी।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे छावनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। गांव वालों के अनुसार, अखिलेश का विवाह 13 वर्ष पहले अंजनी के साथ हुआ था, लेकिन कोई संतान न होने से दजंपति परेशान रहते थे। मृतिका के पति अखिलेश कुमार विक्रमजोत से जिला पंचायत सदस्य और फूलडीह गांव के प्रधान रह चुके हैं।