{"_id":"60abec148ebc3e13805592be","slug":"dead-body-found-hanging-from-tree-in-sagra-village-basti-news-gkp3956891179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगरा गांव में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगरा गांव में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
सगरा गांव में पेड़ से लटका मिला शव
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अधेड़ का शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी से लटकता मिला। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सगरा गांव के चौधरी पुरवा निवासी शिवकरन चौधरी (55) रविवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकले थे। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि उसी बीच रात आठ बजे गांव में जंगली सुअर घुस आया, जिसे लोग भगाने में जुट गए। सुअर को खदेड़ते हुए जब ग्रामीण गांव से बाहर 500 मीटर दूर बगीचे में पहुंचे तो लोगों ने जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे शिवकरन के शव को लटके देखा।
टार्च की रोशनी में ग्रामीणों ने उनकी पहचान कर परिवार के लोगों को अवगत कराया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सोमवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिवकरन अपने भतीजों के साथ संयुक्त परिवार में रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे नहीं थे। उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।