फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DCO-DPRO and CVO s salart stoped

डीएम ने डीसीओ, डीपीआरओ व सीवीओ का वेतन रोका

Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
DCO-DPRO and CVO s salart  stoped
डीएम ने डीसीओ, डीपीआरओ व सीवीओ का वेतन रोका
विज्ञापन

बस्ती। डीएम सौम्या अग्रवाल ने आईजीआरएस की शिकायतों को गंभीरता से न लेने तथा डिफाल्टर श्रेणी में पाए जाने पर जिला गन्नाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डीएम ने शनिवार को हर्रैया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यह निर्देश दिए हैं। यहां कुल 119 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से आठ का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने शेष मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी आशीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव एवं पीडी कमलेश सोनी ने लोगो की समस्याएं सुनी। इन अधिकारियों ने शिकायतों का समय से इसके निस्तारण का निर्देश दिया। एक शिकायतकर्ता ने गुप्ता खाद भण्डार पर आरोप लगाया कि वह निर्धारित से अधिक दाम पर यूरिया बेच रहे हैं तथा अवैध रूप से दुकान संचालन कर रहे हैं। डीएम ने परियोजना निदेशक को कृषि अधिकारी के साथ मौके पर जांच हेतु भेजा परन्तु शिकायत गलत पाई गई। संचालन तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर डीडीए अनिल कुमार, सीओ शेषमणि उपाध्याय, डीएसओ सत्यवीर सिंह, मनीष सिंह, डॉ. राजेश कुमार, संदीप वर्मा, उदय प्रकाश पासवान, डीपीआरओ शिव शंकर सिंह, प्रेम चन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम गिरीश कुमार झा के साथ विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कुल 49 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमे से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले संबधित विभाग को सौंप दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिकाराम, सीडीपीओ दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed