फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dcm accident in vikramjot

फोरलेन पर अंग्रेजी शराब लदा वाहन पलटा

Wed, 13 Jul 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dcm accident in vikramjot
विक्रमजोत क्षेत्र के अंग्रेजी शराब लदी डीसीएस पलटी। - फोटो : BASTI
फोरलेन पर अंग्रेजी शराब लदा वाहन पलटा
विज्ञापन

- शराब के गत्तों और बोतलों की लूट मच गई
- छावनी थानाक्षेत्र के कवलपुर गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के कवलपुर गांव के पास मंगलवार सुबह हादसा हो गया। लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही अंग्रेजी शराब से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चालक की पहचान बरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र केराजा कंशपुर हल्लौर निवासी राम सुमिरन पुत्र दयाराम के रूप में की गई।
विज्ञापन

उधर, गाड़ी पलटने से उसमें लदे शराब के गत्ते व बोतलें सड़क पर बिखर गए। जिसे राहगीर व आसपास के गांवों के लोग लूटने लगे। कुछ ही देर में काफी शराब लोग लूट चुके थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई कर्मियों की मदद से वाहन को सीधा करवाकर शेष बचे शराब के गत्तों को उसमें लदवाया गया। जायसवाल रोड लाइंस के लखनऊ निवासी वाहन स्वामी गोविंद ने बताया कि शराब की खेप लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed