फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Darbhanga-New Delhi clone special train arrived 25 hours late

Basti News: 25 घंटे देर से आई दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल

Tue, 17 Mar 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-New Delhi clone special train arrived 25 hours late
रेलवे स्टेशन पर टिकट कैंसिल कराते यात्री। संवाद
बस्ती। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। तेज धूप और गर्मी के चलते स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। रविवार को जाने वाली दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 25 घंटे लेट होने से सोमवार की शाम को बस्ती स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से कई यात्रियों को अपने टिकट वापस करने पड़े। कई अन्य ट्रेनें भी काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती के रास्ते जाने वाली दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन को रविवार को दोपहर बाद 3:37 बजे आने का समय था, लेकिन 25 घंटे लेट होने से यह ट्रेन सोमवार को शाम 4:40 बजे स्टेशन पर आई। तमाम यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर रात भर बैठे रहे और उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रात में प्लेटफाॅर्म पर मच्छरों के प्रकोप से यात्री काफी परेशान रहे। बंसी कस्बे के यात्री प्रदीप कुमार और अहमद अंसारी ने बताया कि नई दिल्ली तक की यात्रा करना था, लेकिन 25 घंटे ट्रेन के लेट होने से परिवार के लोगों ने कहा कि टिकट वापस कर यात्रा कैंसिल कर घर आ जाइए। ऐसे में मजबूर होकर टिकट वापस करने पड़े। रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें प्रयागराज-रामबाग अयोध्या कैंट होली स्पेशल ट्रेन को सुबह 10:35 बजे आने का समय था, लेकिन 5:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 5 के बाद स्टेशन पर आई। पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल तीन घंटे, मनवर संगम एक्सप्रेस दो घंटे और सोमवार को जाने वाली दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed