फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Danger to health, colored moong being sold in the name of urad

Basti News: सेहत पर खतरा, उड़द के नाम पर बिक रही रंगी हुई मूंग

Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Danger to health, colored moong being sold in the name of urad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सर्दी के मौसम में पुरबिया भोजन में शुमार सरपहिता की दाल का खास महत्व है। यह हींग के छौंके में उड़द और बथुआ मिलाकर बनाया जाता है। इसलिए ठंड में खड़ा उड़द अथवा इसकी दाल की मांग बढ़ जाती है। मगर, खरीदने से पहले इसे परख लीजिए, वरना धोखा खा जाएंगे।
बाजार में जिसे काली और हरे रंग की उड़द समझ रहे हैं, दसअसल वह साबुत मूंग है और वह भी रंगी हुई। परखने में चूक हुई तो आपके झोले में उड़द की जगह रंगी हुई मूंग घर पहुंच जाएगी। अरहर और मसूर की दाल भी पॉलिश कर रंगी हुई बेची जा रही है।
विज्ञापन

इसका सेवन सेहतमंद बनाने की जगह बीमार बना सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रंगी हुई दाल खाने से लीवर को बहुत नुकसान पहुंचता है।
मिलावट के इस खेल में प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर के धंधेबाजों का नेटवर्क बनाया हुआ है और उन्हीं के माध्यम से बस्ती की थोक मंडी में मिलावट वाली दाल का धंधा जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो बस्ती की थोक मंडी में रोज करीब पांच से छह ट्रक (लगभग 150 से 180 टन) दाल की खपत है। जबकि स्थानीय स्तर पर इसक उत्पादन 10 फीसदी भी नहीं है। अब पूर्वांचल में बोवाई खत्म होने के बाद अब दाल की निर्भरता पूरी तरह से मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर है।
इसी का फायदा धंधेबाजों ने उठाया है और प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ में अड्डा बना लिया है। वे राजस्थान से सस्ते दर पर हल्की और खड़ी फसल खरीदकर लाते हैं और वहां इनकी छिलाई व रंगाई कर नए पैकेट में डाल देते हैं।
धंधेबाज साबुत मूंग को रंगकर साबुत उड़द बना देते हैं। दाल हर घर में खाई जाती है। इसके अलावा बेसन, नमकीन बनाने में इसका उपयोग होता है। बढ़ती मांग को देखते हुए धंधेबाजों ने इसमें खेल शुरू कर दिया है।

व्यापारी बताते हैं कि पहले कानपुर से दाल आती थी। मगर, नया बाजार मध्य प्रदेश के कटनी, इंदौर, जबलपुर इलाके में बन गया है। यूपी में प्रयागराज इसका बड़ा केंद्र है। राजस्थान-मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर खरीदी गई साबुत मूंग को छोटे-छोटे मिलर को भेजकर उनकी छंटाई कराई जाती है। फिर इसे रंगकर उड़द की दाल बना देते हैं। इसी तरह से अरहर की खराब गुणवत्ता वाली दाल को भी रंगकर फूल वाली (पॉलिस वाली) दाल के नाम से बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed