फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dal not found in Tehri, clarification sought

Basti News: तहरी में नहीं मिली दाल, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dal not found in Tehri, clarification sought
- बीडीओ ने कथकपुरवा विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- जांच की तो भंडारण में भी नहीं मिला आटा और दाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। बीडीओ धनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय कथकपुरवा का निरीक्षण किया। बीडीओ ने मिड-डे-मील की जांच की तो तहरी बनी थी, जिसमें दाल नहीं डाली गई थी। बच्चों ने बताया कि रोटी कभी नहीं मिलती है। भंडारण में भी आटा और दाल नहीं था।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश सिंह व सहायक अध्यापक नीरज सिंह अनुपस्थित मिले। मौजूद शिक्षक ने बताया कि ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से छुट्टी पर हैं। बीडीओ ने डीबीटी के बारे में जानकारी ली तो पता चला 84 में से सिर्फ 38 विद्यार्थियों की ही डीबीटी हो पाई है। जबकि 21 की डीबीटी बीईओ स्तर से लंबित है। विद्यालय में रसोई और पुस्तकालय एक ही कमरे में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रसोइयां उर्मिला ने बताया कि विद्यालय का रसोई कक्ष जर्जर हो चुका है। छत से पानी टपकता है। इसी कारण वहां पर भोजन नहीं बनाया जाता है। विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर अनुचर को तुरंत सफाई कान के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि खामियों पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed