{"_id":"614dfd868ebc3effd244d2b2","slug":"dad-body-found-a-oldman-basti-news-gkp4104563185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्टरगंज में रस्सी के फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्टरगंज में रस्सी के फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज, बस्ती। थाना क्षेत्र के परसाजाफर गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन एसओ का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पान अली (80) के रूप में हुई है। सुबह उनकी बहू शरीफुन्निशा ने देखा कि उनका कमरे में छत की कुंडी से बंधी रस्सी से उनका शव लटक रहा है। उसने तुरंत इसकी सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी। जिसके बाद पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतक की बहू शरीफुन्निशा की सूचना पर शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।