फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dad body found a oldman

वाल्टरगंज में रस्सी के फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 24 Sep 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
dad body found a oldman
वाल्टरगंज में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज, बस्ती। थाना क्षेत्र के परसाजाफर गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन एसओ का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पान अली (80) के रूप में हुई है। सुबह उनकी बहू शरीफुन्निशा ने देखा कि उनका कमरे में छत की कुंडी से बंधी रस्सी से उनका शव लटक रहा है। उसने तुरंत इसकी सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी। जिसके बाद पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतक की बहू शरीफुन्निशा की सूचना पर शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed