{"_id":"5da367fe8ebc3e01536a042a","slug":"custerd-seed-not-avelable-basti-news-gkp3253488131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बीज गोदामों पर नहीं मिल रहा सरसों का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बीज गोदामों पर नहीं मिल रहा सरसों का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय बीज गोदामों पर नहीं मिल रहा सरसों का बीज
बस्ती। अगेती खेती करने वाले किसान सरसों सरसों की बुआई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन राजकीय बीज गोदामों में बीज न होने के कारण निजी दुकान से खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
लेट से बारिश के कारण इन दिनों मौसम सरसों की बुवाई के लिए काफी अनुकूल है। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अक्टूबर सोमवार को रबी सीजन की फसलों के बीज राजकीय बीज गोदामों पर पहुंच जाएंगे। बताया कि पहली खेप में पंत पीली (एक) प्रजाति का बीज सोमवार को पहुंचेगा। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर (आठ बीघा) बीज 73.35 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। पंत पीली 10-12 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदा होती है। इस प्रजाति में फलियां नीचे से ऊपर की ओर लगती हैं। जिले भर में 2665 हेक्टेयर सरसों की फसल का लक्ष्य रखा गया है। डीएओ ने बताया कि हाइब्रिड सरसों का बीज दो से तीन दिन में वितरण के उपलब्ध हो जाएंगे। कहा कि चना का फाउंडेशन बीज जीएनजी-2171, 2144 व आई-14, मसूर पीएल-07, तोरिया (अगहनी सरसों) उत्तरा प्रजाति का आवंटन शासन से मिला है। सभी बीजों पर शासन से 50 प्रतिशत अनुदान देने का निर्देश दिया गया है।