फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Curiosity and eagerness to learn makes an artist

Basti News: जिज्ञासा व सीखने की ललक से बनता है कलाकार

Sun, 11 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Curiosity and eagerness to learn makes an artist
चित्रकला कार्यशाला में अंब्रेला पेंटिंग में रंग भरतीं छात्राएं।
बस्ती। कला सृजनात्मक क्रिया है। जिस प्रकार प्रकृति प्रति क्षण विभिन्न क्रियाएं करती है, मसलन चंद्रमा का घटना-बढ़ना, फूलों का खिलना, सूर्य का निकलना, बादलों का बरसना, बिजली का चमकना, इंद्रधनुष का बनना आदि। उसी प्रकार मानव भी अनेक क्रियाएं करता है, लेकिन इनमें जो विशेष कार्य कुशलता पूर्वक किए जाते हैं वही दूसरों को आकर्षित करते हैं। बात जब कुशलता के साथ कला की होती है तो मानवीय संवेदनाएं स्वत: प्रस्फुटित हो जाती हैं। हालांकि विभिन्न तकनीक एवं आयामों के बारे में जिज्ञासा और सीखने की ललक ही नई पीढ़ी के कलाकारों को जन्म देती है।
विज्ञापन

यह कहना है चित्रकला कार्यशाला संयोजिका डॉ. रमा शर्मा का। वह सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में पिछले चौदह दिनों से ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के की ओर से चलाया जा रहा है। बताया कि कार्यशाला के समापन अवसर पर अतिथि विद्यार्थियों के 20 दिन के कार्य का अवलोकन प्रदर्शनी के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए सायं 5 बजे तक खुली रहेगी। आज कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने‘अंब्रेला पेंटिंग’ पर अपनी कल्पनाओं के रंग बिखेरे। इस मौके पर रजनी चौधरी, सुमित भट्ट, हर्षिता, निधि, श्रेयसी, सरिता शुक्ला, प्रियांशी, पिंजला, कृति, ईशा अग्रवाल, आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed