{"_id":"64c8126416c211eb600eb838","slug":"cultural-activity-basti-news-c-7-gkp1006-258637-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिवालयों में जलाभिषेक के साथ गूंजा बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिवालयों में जलाभिषेक के साथ गूंजा बम-बम भोले
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार पर मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया। पूरे दिन शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव की ध्वनि से गूंजते रहे।
सोमवार को सुबह चार बजे भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शिवालयों के कपाट खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मत्था टेका। महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार, पुष्प, गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।
भक्तों की सबसे अधिक भीड़ महादेव झरखंडी शिव मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर और मानसरोवर शिव मंदिर में देखने को मिली। इसके अलावा जाफरा बाजार स्थित शिवाला, मेडिकल कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीपुर गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
727 लोगों ने रुद्राभिषेक कर की मंगल कामना
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से आयोजित श्रावण महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भोलेनाथ की विशेष पूजा व श्रृंगार के पश्चात रुद्राभिषेक पाठ किया गया। शिव महाआरती से वातावरण भोलेमय हो गया। कुल 727 लोगों ने रुद्राभिषेक किया। दोपहर बाद लोक गायक प्रदुमन प्रेमी और साथी कलाकारों ने शिव महिमा के भजन गाए। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने और संचालन पंडित सुनील मिश्रा ने किया। आभार ज्ञापन राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर ने किया। इस अवसर पर कनक लता मिश्रा, सरस्वती त्रिपाठी, रामचंद्र दास, उमेश त्रिपाठी, अरविंद चौरसिया, रमेश पांडेय, दिलीप रस्तोगी, परमात्मा राम त्रिपाठी, प्रणय श्रीवास्तव, अशोक कुमार, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद