फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cultural activiti organized

Basti News: रमजान के पहले जुमे की नमाज पर मांगी अमनचैन की दुआ

Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
cultural activiti organized
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। रमजान के पहले जुमे की नमाज बड़ी ही खुशी के साथ अता की गई। इस दौरान अमनचैन की दुआएं मांगी गईं। लोगों में भाईचारा बढ़ाने और दूसरे के साथ मेलमिलाप से रहने की बात की गई। नमाजियों से कहा गया कि वे अल्लाह की इबादत करने के साथ ही अपने दिलों से तमाम गुमराहियों और तल्खियों को भुला दें और अमन का पैगाम दें। अल्लाह इस माह अपने बंदों पर रहमत की बारिश करता है। इसके साथ ही अपने बंदों के गुनाहों को माफ करता है। यह माह बड़ी करकतों वाला है। रमजान में सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि हर शख्स के लिए दुआएं मांगें।


इस्लाम में सबसे पाक माह रमजान को माना गया है। कुरान पाक और दूसरी किताबों में यह बताया गया है कि इस माह में किया गया कोई भी नेक काम अल्लाह को पसंद आता है और वह उनके बदले अपने मोमिन को उसका 70 गुना सवाब देता है। इस माह में हर गरीब, जरूरतमंद की मदद करें। ताकि वह भी रमजान में अपनी जरूरत को पूरा कर सके। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अता करने के लिए मस्जिदों काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed